Tata Nexon को कड़ी टक्कर देने नए लुक-फीचर्स के साथ आ रही Mahindra XUV300 Facelift
Mahindra & Mahindra ने SUV लवर्स के लिए भारतीय बाज़ार में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट पेश किए हैं,
जिनमें XUV700, Thar और नई Scorpio-N के साथ-साथ XUV300 की भी काफी चर्चा है. XUV300 कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतनी सफल नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अब आने वाले समय में वह सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Tata Nexon के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च हुई नई Maruti Brezza और Hyundai Venue फेसलिफ्ट को कड़ी टक्कर देने के लिए फेसलिफ्ट अवतार में आ रही है. Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स के साथ-साथ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
इससे देखे:- Balenciaga Sneakers Collection 48 हजार के हैं ये जूते, देखकर लगता है कचरे के ढेर से उठाकर लायी है कंपनी
नया इंजन हो सकता है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,
अपकमिंग Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट को नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। वर्तमान मॉडल 1.2-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 130 PS की शक्ति और 230 Nm का टार्क उत्पन्न करता है। XUV300 का 1.5 लीटर डीजल इंजन 117 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इससे देखे:- न Petrol भरवाने की जरूरत न चार्ज करने की, एक बार में कीजिए 1600 किमी. का सफर
इस एसयूवी को 6 स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मौजूदा XUV300 की कीमत 8.41 लाख रुपये से लेकर 14.07 लाख रुपये तक है। वहीं, XUV300 फेसलिफ्ट को 9 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।
ससे देखे:- Free Ola Scooter: ओला इलेक्ट्रिक फ्री में क्यों बांट रही स्कूटर ? जानें इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है
नई सुविधाएँ होंगी अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट के लुक और फीचर्स की बात करें
तो इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, नया महिंद्रा लोगो, रिडिजाइन किए गए हेडलैम्प्स और टेललैंप्स के साथ-साथ बड़े क्रोम स्लैट्स मिलेंगे। Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। दूसरी ओर, सुविधाओं के संदर्भ में, आगामी XUV300 फेसलिफ्ट में वायरलेस
इससे देखे:- Ration Card राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने की प्रकिया शुरू, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन
Android Auto और AppleCarPlay सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। आने वाले समय में इस एसयूवी के बारे में और भी नई जानकारियां सामने आएंगी।






